Tabu: तब्बू उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में एक अलग ही पहचान बनाई. वो लंबे समय से लगातार बेहतरीन फिल्मों में काम कर रही हैं. और अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. उन्होंने ‘विजयपथ’, ‘विरासत’, ‘चांदनी बार’, ‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ जैसी कई सुपरहिट और यादगार फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग में वो गहराई है, जो लोगों के दिलों में उतरती है. यही खूबी उन्हें सिनेमा की दुनिया में सबसे अलग और खास बनाती है. आज बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस तब्बू का जन्मदिन है. इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके फिल्मी सफर से जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातें.

तब्बू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में ही कर दी थी. उन्हें सबसे पहले प्रोड्यूसर बोनी कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘प्रेम’ के लिए साइन किया गया था. यह फिल्म तब्बू की बॉलीवुड में पहली फिल्म होने वाली थी, लेकिन इसे बनने में पूरे 8 साल (1987 से 1995 तक) का लंबा समय लग गया.

इस फिल्म से किया था डेब्यू

फिल्म में देरी होने की वजह से तब्बू का हिंदी सिनेमा में ऑफिशियल डेब्यू फिल्म दूसरी फिल्म से हुआ, जो थी- ‘पहला पहला प्यार’. 1994 में आई इस पिक्चर के बाद ही साल 1995 में बोनी कपूर की फिल्म ‘प्रेम’ रिलीज हुई. तो यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, इस देरी और पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बावजूद तब्बू के करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा और उनकी गाड़ी चल पड़ी.

‘विजयपथ’ से मिली तब्बू को पहचान

साल 1994 में ही अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म ‘विजयपथ’ रिलीज हुई. जिसने उन्हें सिनेमा जगत में बड़ी पहचान और पॉपुलैरिटी दिलाई. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद साल 1996 में आई फिल्म ‘माचिस’ ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी. इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

तब्बू ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा. आज भी वो उसी तरह सिनेमा में एक्टिव हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं.

क्यों 54 की उम्र में भी सिंगल हैं तब्बू?

दरअसल तब्बू हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती आई हैं. तब्बू का मानना है कि शादी ही किसी इंसान की जिंदगी का आखिरी या इकलौता मकसद नहीं हो सकता. वो अपनी आजादी, पर्सनल स्पेस और अकेलेपन को काफी एन्जॉय करती हैं. हालांकि, जब इंटरव्यूज में उनसे सिंगल होने पर सवाल पूछा जाता है, तो वो अक्सर मजाक में अपने दोस्त अजय देवगन का नाम लेती हैं. उनका कहना था है कि बचपन और यंग एज में अजय और उनके कजिन उन पर कड़ी नजर रखते थे. और किसी लड़के को उनके करीब नहीं आने देते थे, इसलिए वो आज तक सिंगल हैं.