Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते पुरानी दोस्तियों में दरार आती दिखीं. यूं तो कंटेस्टेंट्स को फिलहाल अपने घर वालों का मैसेज सुनने का मौका मिला है, तो कुछ इंतजार में ही बैठे रह गए. जी हां, इस टास्क में परिवार की तरफ से हर घर वाले के लिए एक टेप आई है. लेकिन वो इसे सुन पाएंगे या नहीं यह दूसरे कंटेस्टेंट पर निर्भर करेगा. अगर वो अपनी लाइफ गंवाकर यह मौका किसी को नहीं देना चाहेगा, तो फिर कंटेस्टेंट अपने घर से आए मैसेज नहीं सुन पाएंगे. अब यहीं असली खेल हो गया. लव गिल की मां का मैसेज सुनते ही सभी घरवाले हैरान रह गए. क्योंकि उन्होंने माही विज को एक्सपोज किया है.

लव गिल अपनी मां के मैसेज को सुन रही थीं. तभी वहां से कहा जाता है कि ”मैं माही विज को कुछ कहना चाहती हूं, इतनी बात सोचनी चाहिए थी कि यह मेरी की उम्र की है. इन्होंने लव को कहा कि मैं इसे नंगा कर दूंगी अगर स्काउट नहीं होता तो.” जिसके बाद माही विज काफी नाराज और गुस्से में दिखाई दीं. उन्होंने बिग बॉस को घर से जाने की धमकी भी दे दी.

माही विज ने क्या कहा?

माही विज नए प्रोमो में उदिति सिंह के साथ बैठकर कहती दिखीं कि- ” मुझे ऐसा लग रहा है कि सब मेरा ही दिखा रहे हैं. इस सीन पर तो मैं शो को कंटिन्यू नहीं करना चाहूंगी, मुझे पैसे भी नहीं चाहिए, भाड़ में गए. जब बोला उन्होंने तो मुझे इतना हैवी लग रहा है. वो रोते हुए बाथरूम में चली गई. इस दौरान अरिश्फा उन्हें रोकती हुई भी नजर आईं. वो कहती हैं- क्यों यह लोग हर चीज के लिए मुझे ही टारगेट कर रहे हैं. मेरी भी बाहर फैमिली है जो मुझे देख रहे हैं. हर कोई बात करता है, मुझसे ज्यादा लोग पीठ पीछे बात करते हैं. पर यह लोग क्यों मेरा नाम खराब कर रहे हैं. मैं आगे शो को इस तरह कंटिन्यू नहीं कर सकती हूं.”

क्या बोला था माही विज ने?

दरअसल जिस एपिसोड में काशवी बिग बॉस के मंच पर आई थीं. साथ ही स्काउट और लव गिल को खूब सुनाया था. उसके बाद अरिश्फा के साथ बैठकर माही विज ने कहा था कि- ”मुझे ये चाहिए ही नहीं क्योंकि इसमें स्काउट इन्वॉल्व है. वरना मैं 2 मिनट में इसे नंगा करके बोल देती कि तेरी कोई सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं है. उसकी गर्लफ्रेंड आकर तेरी धज्जियां उड़ाकर गई है उसके बाद भी तू मर रही है.”