Winter Floor Care: सर्दियों में सुबह बिस्तर से उतरते ही जब पैर ठंडे फर्श पर पड़ते हैं, तो काफी परेशानी होती है. खासकर टाइल्स, संगमरमर और ग्रेनाइट वाले फर्श पर ठंड ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में कई लोग पूरे दिन ब्लोअर या हीटर चलाकर रखते हैं. लेकिन इससे बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. पुराने समय में लोग घर को गर्म रखने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाते थे. आप भी बिना ज्यादा खर्च किए इन तरीकों से सर्दियों में घर के फर्श को आरामदायक बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपाय.

मोटी सूती या ऊनी दरियां बिछाएं

मोटी सूती या ऊनी दरियां बिछाएं, PC - AI
मोटी सूती या ऊनी दरियां बिछाएं, PC - AI

सर्दियों में फर्श की ठंड से बचने के लिए घर में मोटी दरियां बिछा सकते हैं. इन्हें उन जगहों पर रखें, जहां परिवार के लोग सबसे ज्यादा बैठते हैं. जैसे सोफे के सामने, बिस्तर के पास और बच्चों के खेलने वाली जगह पर. सूती और ऊनी दरियां फर्श और पैरों के बीच एक परत बना देती हैं. इससे सीधे ठंडे फर्श पर पैर रखने की जरूरत नहीं पड़ती.

जूट की चटाई का करें इस्तेमाल

जूट की चटाई, PC -AI
जूट की चटाई, PC -AI

घर के मुख्य दरवाजे, रसोई के बाहर और बालकनी के पास जूट की चटाई बिछा सकते हैं. जूट से बनी चटाई घर के इन हिस्सों में इस्तेमाल करने के लिए अच्छा विकल्प है. खासकर उन जगहों पर इसे जरूर रखें, जहां से परिवार के लोग बार-बार आते-जाते हैं. इससे ठंडे फर्श पर चलने में थोड़ी राहत मिल सकती है.

कमरे में बिछाएं कालीन

कालीन, PC -AI
कालीन, PC -AI

सर्दियों में घर के फर्श पर कालीन बिछाना भी एक अच्छा तरीका है. अगर आपके घर में टाइल्स, संगमरमर या ग्रेनाइट का फर्श है, तो कालीन बिछाने से उस पर सीधे पैर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप पूरे कमरे में कालीन बिछाने के बजाय सोफे के सामने, सेंटर टेबल के नीचे और बिस्तर के आसपास भी इसे रख सकते हैं. इससे कमरे का लुक भी अच्छा लगेगा और पैरों को ठंड भी कम लगेगी.

दिन में घर में आने दें धूप

घर में धूप आते हुए सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
घर में धूप आते हुए सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

सर्दियों में घर को आरामदायक बनाए रखने के लिए धूप का फायदा उठाएं. सुबह या दोपहर में जब अच्छी धूप निकले, तब खिड़कियां और बालकनी के दरवाजे खोल दें. इससे कमरे में धूप आएगी और फर्श को भी कुछ गर्माहट मिलेगी. शाम होते ही खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें, ताकि बाहर की ठंडी हवा अंदर न आए.

खिड़कियों पर लगाएं मोटे पर्दे

खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाते हुए सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाते हुए सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

कई बार खिड़कियां बंद होने के बाद भी उनके आसपास से ठंडी हवा कमरे में आती रहती है. ऐसे में सर्दियों के दौरान खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं. ये बाहर की ठंडी हवा का असर कम करने में मदद कर सकते हैं. दिन में धूप आने के लिए पर्दे खोल दें और शाम होते ही इन्हें बंद कर दें. इससे कमरे की गर्माहट कुछ देर तक बनी रह सकती है.

दरवाजों के नीचे लगाएं डोर स्टॉपर

 डोर स्टॉपर की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
डोर स्टॉपर की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

अगर घर के दरवाजों के नीचे थोड़ी जगह खाली है, तो वहां से ठंडी हवा अंदर आ सकती है. खासकर मुख्य दरवाजे और बालकनी के दरवाजे के नीचे से आने वाली हवा कमरे को ठंडा कर सकती है. इसे रोकने के लिए दरवाजे के नीचे मोटा कपड़ा लगाएं या डोर ड्राफ्ट स्टॉपर का इस्तेमाल करें. इससे बाहर की ठंडी हवा का आना कम हो सकता है.

रसोई में बिछाएं नॉन-स्लिप मैट

रसोई में बिछाएं नॉन-स्लिप मैट, PC -AI
रसोई में बिछाएं नॉन-स्लिप मैट, PC -AI

सर्दियों में रसोई में खाना बनाते समय काफी देर तक खड़े रहना पड़ता है. ऐसे में ठंडे फर्श पर खड़े रहने से पैरों में ठंड लग सकती है. इससे बचने के लिए रसोई में नॉन-स्लिप मैट बिछाएं. आप लकड़ी की चटाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि मैट फर्श पर अच्छी तरह टिकी रहे और उस पर पानी या तेल न गिरे, ताकि फिसलने का डर न रहे.

यह भी पढ़ें: धूप निकले या न निकले, सर्दियों में इन तरीकों से जल्दी सूखेंगे गीले कपड़े

The post सर्दियों में बर्फ जैसा ठंडा हो जाता है घर का फर्श? बिना हीटर अपनाएं ये 7 देसी तरीके appeared first on Prabhat Khabar.