शेयर बाजार में आज यानी 26 नवंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की ऊपर 84,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है ये 25,850 पर है। मेटल और IT शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त है। फूडलिंक एफ एंड बी होल्डिंग्स का IPO आज से खुला मुंबई की लग्जरी फूड सर्विस कंपनी फूडलिंक एफ एंड बी होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 30 नवंबर तक पैसा लगा सकेंगे। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर इस पूरे इश्यू का कुल साइज 360.76 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। इसमें मिनिमम 14,898 रुपए का निवेश करना होगा। एशियाई शेयर बाजार में आज बढ़त रही अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 20 हजार करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।