OM Chapter 1 Box Office Day 6: साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ओम चैप्टर 1 सिनेमाघरों में अपने कलेक्शन को 100 करोड़ रुपये के पार ले जाने में सफल रही है. ये कमाल फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में ही कर दिया है. लेकिन इसी के साथ 6 दिनों में ही फिल्म के कलेक्शन के लेकर फैंस का उत्साह बहुत कम हो गया है. वीकडेज के कलेक्शन से तो कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है. फिल्म की कमाई के तजाा आंकड़े आ गए हैं. इस फिल्म ने 100 करोड़ 6 दिनों में तब कमाए हैं जब पहले से ही रामायण ने देशभर के सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमा रखा है.
फिल्म के साथ पॉजिटिव ये है कि इसने अपने अनुमानित बजट के आसपास की कमाई कर ली है. फिल्म में धनुष और साई के अलावा मामूटी भी अहम रोल में नजर आए हैं. आइए जानते हैं कि इसने 6 दिनों में कुल कितने कमा लिए हैं.
ओम चैप्टर 1 ने कितने रुपये कमाए?
धनुष और साई पल्लवी की फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के छठें दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 4.75 करोड़ कमा लिए थे. इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में छठे दिन मात्र 75 लाख ही कमाए हैं. ऐसे में फिल्म का छठे दिन का अनुमानित कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये का हो गया है. जैसी शुरूआत इस फिल्म की देखने को मिली थी उसके मुकाबले तो अब इसका कलेक्शन बहुत कम जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी मूवी
ओम चैप्टर 1 ने रिलीज के 6 दिनों में नेट कलेक्शन के आधार पर 65.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 76 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके अलावा ओवरसीज कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 30.25 करोड़ कमा लिए हैं. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106.25 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म का अनुमानित बजट भी 150 करोड़ के आसपास का है. ऐसे में अगर ये फिल्म वीकेंड के अपने कलेक्शन में सुधार नहीं कर पाती है तो कहीं इसकी कमाई सिर्फ बजट तक ही सीमित ना रह जाए.

