Koffee With Karan 9: करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो का 9वां सीजन चल रहा है. और इसके बाद यह आइकॉनिक चैट शो हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है. इस ग्रैंड फिनाले सीजन को यादगार बनाने के लिए अब तक बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स और सेलेब्स काउच पर नजर आ चुके हैं. इसी बीच नया एपिसोड ऑन एयर हुआ. जहां बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन एक साथ शो में पहुंचे. दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने एपिसोड में जबरदस्त तड़का लगाया.

शो का सबसे मजेदार मोमेंट तब आया, जब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना फोन पर जुड़ीं. एपिसोड के दौरान एक सेगमेंट में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को फोन मिलाया. और उन्हें स्पीकर पर रखा. इस दौरान ट्विंकल ने अक्षय कुमार को बताया कि करण जौहर ने उन्हें इस एपिसोड में शामिल होने की बात की थी. इसी बीच जब ट्विंकल को यह पता चला कि अक्षय कुमार ने कॉफी विद करण सीजन 9 का यह एपिसोड फ्रीम में किया है. तो वो हैरान रह गईं.

अक्षय ने फ्री में किया करण जौहर का शो

दरअसल ट्विंकल ने अक्षय से पूछा कि वह कहां जा रहे हैं. तो उन्होंने बताया कि वो ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर जा रहे हैं. इस पर ट्विंकल ने बताया कि हाल ही में उनकी शो के होस्ट करण से बात हुई थी. जिन्होंने उन्हें इस एपिसोड के ‘रैपिड-फायर’ राउंड को जज करने के लिए बुलाया था. यह जानकर ट्विंकल हैरान रह गईं. उन्होंने कहा कि,”लेकिन मुझे नहीं पता था कि आप आज ऐसा कर रहे हैं. ओह! आप यह बिल्कुल फ्री में कर रहे हैं? मैं तो हैरान हूं!” ऐसे में यह सुनकर करण जौहर ने भी दोनों की बातचीत में बोल दिया. वो कहते हैं- ”ओह, सच में? तो क्या आपको हर चीज के लिए पैसे चाहिए?”

बीच शो में अक्षय को पड़ी डांट

एपिसोड के दौरान जब स्पीकर पर अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल से बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने डांट पड़ गई. वो कहती हैं- ”मैं कल रात मुश्किल से सो पाई थी. और फिर आपने मुझे सुबह-सुबह जगा दिया. भला सुबह 6 बजे कौन भजन बजाता है? और ऊपर से आप इतने जोर-जोर से गा रहे थे, जैसे कि आप कोई अनूप जलोटा हों. मैंने आपको कितनी बार कहा है? कम से कम बाथरूम का दरवाजा तो ठीक से बंद कर लिया करो.”