Force 3 New Entry: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इस वक्त लगातार कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. साथ ही बैक-टू-बैक फिल्मों का काम संभाल रहे हैं. उन्हीं में से एक उनकी सबसे बड़ी फिल्म है- ‘फोर्स 3’. जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे दिखने वाले हैं. इस एक्शन फिल्म में हर्षवर्धन राणे और जॉन अब्राहम आमने-सामने नजर आएंगे. और कहानी को नया मोड़ देंगे. अब इस फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके मुताबिक, नोरा फतेही भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी.
जॉन अब्राहम और नोरा फतेही इससे पहले भी कई गानों में साथ दिख चुके हैं. जिसमें-‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’, ‘बाटला हाउस’ के ‘ओ साकी साकी’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ के ‘कुसु कुसु’ शामिल हैं. ‘फोर्स 3’ के इस नए गाने को लेकर मेकर्स काफी बड़े लेवल पर तैयारी कर रहे हैं. ताकि फिल्म के एक्शन और थ्रिल के बीच लोगों को एक अलग तरह का मसाला मिल सके. दरअसल इस फिल्म में नोरा फतेही एक खास डांस नंबर करने वाली हैं.
जॉन अब्राहम की ‘फोर्स 3’ में होंगी नोरा
हाल ही में नोरा फतेही ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें वो जॉन अब्राहम के साथ फुटबॉल की जर्सी पकड़े हुए दिख रही हैं. लेकिन उसी के कैप्शन में एक्ट्रेस ने दोबारा साथ काम करने की बात कंफर्म की है. वो लिखती हैं- ” 4 हिट गाने एक साथ और एक और आने वाला है. ‘कुसु कुसु’ के 6 साल, ‘ओ साकी साकी’ के 7 साल और ‘दिलबर’ के 8 साल पूरे होने का जश्न. और अब, फुटबॉल के लिए भी हमारे बीच वही जुनून और प्यार है.”
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুনNora Fatehi (@norafatehi) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে
दरअसल फिल्म FORCE 3 अगले साल यानी 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जॉन के लगातार नए प्रोजेक्ट्स, हर्षवर्धन राणे के साथ उनकी टक्कर और नोरा फतेही के डांस नंबर की वजह से अब चर्चा में आ गई है.
कब आए थे दोनों पार्ट्स?
‘फोर्स’ की पहली फिल्म 2011 में आई थी, जबकि, इसका सीक्वल 2016 में रिलीज हुआ था. अब इस तीसरी फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में दिखेंगे. उनके साथ हर्षवर्धन राणे के अलावा तान्या मानिकतला और सूर्या शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन भाव धूलिया कर रहे हैं.

