Maatrubhumi: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बड़ी वापसी की तैयारियों में हैं. शुरुआत दिसंबर से हो रही है. जब 4 दिसंबर को उनकी लंबे वक्त से अटकी ‘मातृभूमि’ आएगी. वहीं, ईद पर वो अपनी अगली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को रिलीज कर रहे हैं. लेकिन अभी सलमान का पूरा फोकस ही ‘मातृभूमि’ पर है, जिसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है, जो ‘मदिरापान’ है. 3 मिनट 5 सेकंड के वीडियो में सलमान जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं. जिसे देखकर फैन्स को उनके पुराने आइकॉनिक गानों की याद आ गई. पर क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए सलमान ने अपना ही पुराना रूल तोड़ दिया है.

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नए गाने ‘मदिरापान’ को लेकर एक किस्सा काफी छाया हुआ है. जिस बात ने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान का ध्यान भी खींचा. मुदस्सर ने बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान खान ने किस तरह हर चीज में बहुत बारीकी से काम किया. और वो काफी एक्टिव भी रहे हैं. सलमान ने सुबह 10 बजे क्रू के साथ सेट पर पहुंचकर पूरी यूनिट को हैरान कर दिया. और कई दिनों तक चली शूटिंग के दौरान वो पूरी तरह से इसमें शामिल रहे.

सलमान खान ने तोड़ा अपना ही रूल

मुदस्सर खान ने कहा, ”पूरी शूटिंग के दौरान सलमान ने हमें बहुत सपोर्ट किया. सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचकर उन्होंने सच में सबको हैरान कर दिया. हम 10 बजे आ रहे थे और उसी समय वो भी आ गए. वो लगातार देखते रहे कि काम कैसे चल रहा है और यह पक्का करते रहे कि सब कुछ सही जगह पर है. मैं हमेशा की तरह उनकी मेहनत से बहुत प्रभावित हुआ. लेकिन इस गाने के लिए तो वो खास तौर पर हर चीज में खुद शामिल रहे.”

वो बताते हैं कि- ”आमतौर पर सलमान सीधे शूट पर आते हैं. स्टेप्स सीखते हैं और उन्हें परफॉर्म करते हैं. लेकिन मदिरापन गाने के लिए उन्होंने एक-दो दिन रिहर्सल की. ​​बात सिर्फ हुक स्टेप को सही करने की नहीं थी. उन्होंने यह भी पक्का किया कि बाकी सब कुछ भी सही ढंग से हो. जैसे कि दूसरे एक्टर्स की परफॉरमेंस, डांसर्स के कॉस्ट्यूम और उनका पूरा लुक.” खुद मुदस्सर ने बताया कि वो जो चीजें पहले नहीं करते थे, वो भी इस बार किया है.