Anant Singh Daughter Mehndi Look: शादी से पहले होने वाली मेहंदी सेरेमनी हर दुल्हन के लिए खास होती है. इस मौके पर आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक, हर चीज को खास तरीके से चुना जाता है. 24 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक काफी खूबसूरत नजर आया. उन्होंने इस खास मौके पर गोल्डन-बेज रंग का आउटफिट चुना, जिसमें हैवी एम्ब्रॉयडरी, खुले बाल और सटल मेकअप का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला. उनका लुक उन लड़कियों के लिए भी इंस्पिरेशन बन सकता है, जो मेहंदी या प्री-वेडिंग फंक्शन में ज्यादा चमक-दमक के बजाय क्लासी और रॉयल अंदाज पसंद करती हैं.
गोल्डन-बेज आउटफिट में दिखा रॉयल अंदाज

शिवांगी सिंह ने मेहंदी सेरेमनी के लिए गोल्डन-बेज शेड का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना. उनके कपड़ों पर बारीक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और बॉर्डर वर्क नजर आ रहा है, जो पूरे लुक को रिच फील दे रहा है. आउटफिट का कलर काफी सॉफ्ट होने के बावजूद इसकी कढ़ाई इसे फेस्टिव और खास बना रही है. दुपट्टे को भी उन्होंने खूबसूरत तरीके से कैरी किया, जिससे उनका लुक और निखरकर सामने आया.
खुले बाल और सटल मेकअप ने लुक को बनाया खास
View on Instagram
मेहंदी लुक में शिवांगी ने हेयरस्टाइल और मेकअप को काफी सटल रखा. उनके लंबे बाल खुले हुए हैं, जिनमें हल्का स्ट्रेट टेक्सचर नजर आ रहा है. वहीं मेकअप में आंखों को हल्के तरीके से हाइलाइट किया गया और लिप्स पर सॉफ्ट रेडिश शेड नजर आया. उनके इस मेकअप लुक में ज्यादा हैवी टच के बजाय नेचुरल फिनिश देखने को मिली, जो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अच्छी तरह मैच कर रही है.
हाथों की मेहंदी और पोटली बैग ने बढ़ाया लुक का आकर्षण
शिवांगी के हाथों पर मेहंदी का खूबसूरत डिजाइन नजर आ रहा है. इसके साथ उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाला पोटली बैग भी कैरी किया, जो उनके आउटफिट के रंग और डिजाइन से मैच कर रहा है. ट्रेडिशनल पोटली बैग मेहंदी या शादी के फंक्शन में एक अच्छा एक्सेसरी ऑप्शन हो सकता है. इस तरह आउटफिट, मेहंदी और बैग के कलर को एक जैसा टोन देने से पूरे लुक में खूबसूरत बैलेंस नजर आता है.
यह भी पढ़ें: शादी के दिन चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो और फ्रेशनेस, बस एक हफ्ते पहले से शुरू करें ये 5 काम
The post मेहंदी के लिए चाहिए क्लासी लुक? अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के गोल्डन-बेज आउटफिट से लें स्टाइलिंग टिप्स appeared first on Prabhat Khabar.

