उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में तकरार बढ़ने लगी है. सीट बंटवारे पर बीतचीत के बीच सपा की ओर से उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस में नाराजगी है. यूपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने तो यहां तक कह दिया कि अब हमें विचार करना होगा कि सपा के साथ बीचतीच के लिए बैठना है या नहीं. हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा.

कांग्रेस आलाकमान ने अपने नेताओं को दी नसीहत

वहीं, सपा के सहारनपुर की दो सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान और अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले ट्वीट से कांग्रेस आलाकमान भी नाखुश है. हालांकि, पार्टी ने अभी इस मुद्दे पर अपने नेताओं को प्रतिक्रिया देने से बचने की नसीहत है. कांग्रेस आलाकमान के मुताबिक, अगर सपा ऐसा व्यवहार कर रही है और हम भी उसका उसी भाषा में जवाब देंगे तो कुछ बचेगा नहीं.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का कहना है किउसके पास खोने को कुछ नहीं है, मुख्यमंत्री अखिलेश को बनना है, सरकार से लगातार दो बार वो बाहर हैं. उनका सब कुछ सिर्फ यूपी में है.लेकिन इंडिया गठबंधन के नेतृत्व करने वाली कांग्रेस की ज़िम्मेदारी है कि, गठबंधन बना रहे. हालांकि, सामने वाले वाले दल को भी ये समझना होगा. इसलिए हमको धैर्य से काम लेना होगा.

एक तरफ बातचीत कर रहे हैं, दूसरी तरफ ऐलान- मसूद

इमरान मसूद, सहारनपुर से सांसद है, सपा ने उनके गढ़ में दो सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं. लखनऊ में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में इमरान मसूद ने सपा की लिस्ट पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, ‘जो कुछ भी हो रहा है, उससे लगता है कि इस मामले में सीरियसनेस की कमी है. क्योंकि आप एक तरफ बातचीत कर रहे हैं, दूसरी तरफ उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. ‘

उन्होंने बताया किअब हम अपनी पार्टी के अंदर इस मुद्दे पर बाचतीच करेंगे कि हमें क्या करना चाहिए. बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं, क्योंकि इस स्थिति में क्या करना है, इसका फैसला केवल आलाकमान ही करेगी.

यह सीटों का बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ – अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीते दिन कांग्रेस को 26 सीटों के ऑफर और कैंडिडेट लिस्ट जारी करने पर प्रतीक्रिया दी थी.अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ जीतनेवाली पहली 26 सीटों से शुरुआत हुई है, अब मिलजुलकर समझदारी से और आगे बात बढ़ेगी. आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है. नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा.

अखिलेश यादव ने अपने X पोस्ट में ये बातें कही हैं, उनका कहना है किहम लोग अपने प्रत्याशी को पीडीए प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत करें. अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा.