Prime Video Web Series Panchayat 5: प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने नए सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है. काउंटडाउन शुरू हो चुका है. मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करके नए सीजन के लिए माहौल बनाने का काम भी कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग नए सीजन के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. ट्रेलर से पता चलता है कि एक बार फिर से दर्शकों को हंसी का डोज मिलेगा, लेकिन ट्रेलर से ये भी पता चलता है कि लोगों को सबसे ज्यादा हंसाने वाले और मीम की दुनिया पर राज करने वाले बिनोद का उप-प्रधान बनने का सपना टूट गया है.

चौथे सीजन में ही क्लियर हो गया था कि फुलेरा की सत्ता बृजभूषण दुबे और उनकी पत्नी मंजू देवी के हाथ से जा चुकी है. अब बनराकस की पत्नी प्रधान बन चुकी और बनराकस प्रधान पति है. अब फुलेरा पर उसका राज है. बृजभूषण दुबे ने सत्ता बचाने के लिए बनराकस के साथी बिनोद को अपनी टीम में लाने की कोशिश भी की थी. बिनोद को उप-प्रधान के पद का ऑफर भी दिया था, जिसपर बिनोद ने साफ कहा था ‘हम गरीब हैं, गद्दार नहीं’. उसने स्पष्ट कर दिया था कि वो बनराकस के साथ गद्दारी नहीं करेगा. लेकिन ट्रेलर से पता चलता है कि अब बिनोद के साथ ही गलत हो गया है.

Panchayat 5 Poster

उप-प्रधान बनना चाहता था बिनोद

दरअसल, शुरू से ही बिनोद के मन में उप-प्रधान बनने की इच्छा थी. हालांकि, बृजभूषण दुबे की पेशकश को उसने ठुकरा दिया था. वो बनराकस का साथ नहीं छोड़ना चाहता था. उसने बनराकस का साथ दिया. उसे भरोसा था कि नया उप-प्रधान वही बनेगा. हालांकि, ‘पंचायत 5’ के ट्रेलर में चंद सेकेंड के लिए एक सीन आता है, जिससे पता चलता है कि बिनोद को उप-प्रधान नहीं बनाया गया है.

ये भी पढ़ें-

क्या गुल्लू को हो गया कनिका से प्यार? लव के सामने कह दी दिल की बात

एक्टिंग स्कूल में मिला नौकरानी का रोल, तो क्यों रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण? अनुपम खेर ने सुनाया किस्सा

कौन बना फुलेरा का उप-प्रधान?

‘पंचायत 5’ के ट्रेलर में 20 सेकेंड पर एक बैनर लगा आता है, जिसमें बनराकस और उसके साथियों का नाम लिखा है. क्रांति देवी के नाम के आगे प्रधान लिखा हुआ है. बनराकस के नाम के आगे प्रधान पति. उसी पोस्टर पर लिखा है कि बिनोद को उप-प्रधान नहीं है, बल्कि उसे मुख्य सलाहकार बनाया गया है. उप-प्रधान का पद माधव को मिल गया है. यानी बिनोद के उप-प्रधान बनने का सपना टूट गया. बाकी अब रिलीज के बाद देखना होगा कि नया सीजन क्या कमाल दिखाता है. ‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट 3 दिसंबर है.