Sara Arjun Next: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन ने शानदार काम किया है. फिल्म में यालीना जमाली के किरदार से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था. उसके बाद से ही उनके नाम कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ रहे हैं. और अब इस लिस्ट में एक और बड़ा नाम शामिल हो गया है. इसी बीच एक नई रिपोर्ट से पता लगा कि, सारा अर्जुन को बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यश राज फिल्म्स का एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है.
मिड डे पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनटाइटल्ड फिल्म का डायरेक्शन जाने-माने फिल्ममेकर मनीष शर्मा करेंगे. मनीष शर्मा इससे पहले सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘टाइगर 3’, शाहरुख खान की ‘फैन’ और ‘बैंड बाजा बारात’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं.
क्या होगी सारा की फिल्म की कहानी?
वहीं, आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म एक प्योर म्यूजिकल लव स्टोरी होगी. जिसमें आज के दौर के प्यार और रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी. खास बात यह है कि इस रोमांटिक फिल्म में कुल 8 गाने रखे गए हैं, जो इसकी कहानी को आगे बढ़ाएंगे. फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सारा अर्जुन के अपोजिट ओटीटी की दुनिया के पॉपुलर एक्टर अंबरीश वर्मा नजर आ सकते हैं. अंबरीश वर्मा को ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और ‘एनसीआर डेज’ जैसी वेब सीरीज में शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. अगर सब कुछ तय प्लानिंग के मुताबिक रहा, तो बड़े पर्दे पर सारा और अंबरीश की यह बिल्कुल नई और फ्रेश जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी.
फिलहाल यह प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है. और मेकर्स इसके म्यूजिक और स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में पंजाब की खूबसूरत लोकेशंस पर शुरू होने की उम्मीद है. साफ है कि ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद सारा का करियर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. और फैन्स उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

