Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में जल्द ही फैमिली वीक शुरू होने वाला है, जिसे लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि, शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट और पॉपुलर गेमर स्काउट (तन्मय सिंह) के फैन्स के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई . स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने साफ कर दिया है कि वो फैमिली वीक के दौरान ‘बिग बॉस 20’ के घर में उनसे मिलने नहीं जाएंगी.
हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान जब फैन्स ने काशवी से पूछा कि क्या वो स्काउट को सपोर्ट करने के लिए शो में जा रही हैं. तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया. काशवी ने बताया कि उन्होंने काफी पहले ही मेकर्स को इस इन्वाइट के लिए मना कर दिया था. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अब किसी भी तरह की परेशानी या विवाद में नहीं पड़ना है.
काशवी ने क्या बता दिया?
काशवी के मुताबिक, वो अब ‘प्रॉब्लमैटिक’ नहीं होना चाहतीं और बस सुकून से चिल करना चाहती हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पिछली बार जब वो शो के मंच पर गई थीं, तो उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर यह कदम उठाया था. और स्टेज से उतरने के बाद उन्हें इस बारे में बताया था. इसलिए इस बार वह परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहतीं.
फैन्स के बार-बार पूछने के बावजूद काशवी अपने फैसले पर अडिग रहीं. उन्होंने सुझाव दिया कि स्काउट से मिलने और उन्हें बाहर के हालात के बारे में बताने के लिए उनके माता-पिता या फिर रोहित भाई को घर के अंदर जाना चाहिए. काशवी का मानना है कि ये लोग स्काउट को बेहतर तरीके से अपनी बात समझा पाएंगे.
जब स्टेज पर पहुंची थीं काशवी
गौरतलब है कि पिछली बार जब काशवी ‘बिग बॉस 20’ में आई थीं, तो माहौल काफी बिगड़ गया था. होस्ट रोहित शेट्टी के साथ स्टेज पर आकर काशवी ने को-कंटेस्टेंट लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों पर नाराजगी जताई थी. और उन्हें दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी. उस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी. और काशवी को अपनी कुछ बातों के लिए ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी. यही वजह है कि इस बार काशवी ने शो से दूरी बनाने का ही फैसला किया है.

