Chhath Puja ghat checklist: छठ पूजा के दौरान घाट पर जाने की तैयारी किसी छोटे-मोटे सफर से कम नहीं होती. घर में प्रसाद बनाने से लेकर पूजा की टोकरी सजाने और साड़ी से लेकर बाकी सामान तैयार करने तक, कई काम होते हैं. ऐसे में जल्दबाजी में अक्सर कोई न कोई जरूरी चीज घर पर ही छूट जाती है.
खासकर जब परिवार के सभी लोग एक साथ घाट जाने की तैयारी कर रहे हों, तो सामान संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इसलिए बेहतर है कि घाट जाने से पहले ही एक बार जरूरी चीजों (Chhath Puja ghat checklist) की लिस्ट देख लें. इससे वहां पहुंचने के बाद किसी चीज के लिए वापस घर नहीं आना पड़ेगा.
पूजा की टोकरी में जरूर रखें ये सामान
- सूप और दउरा: इसमें फल, ठेकुआ और दूसरे प्रसाद रखे जाते हैं. इन्हें पहले से साफ करके तैयार रखें.
- ठेकुआ और प्रसाद: घर में बना ठेकुआ, चावल के लड्डू और दूसरे पारंपरिक प्रसाद साथ रखें.
- फल और गन्ना: केला, नारियल, सेब, संतरा, मौसमी और गन्ना जैसे फल पूजा के लिए रख लें.
- दीया और बाती: मिट्टी के दीये, रुई की बाती, घी या तेल और माचिस रखना न भूलें.
- अगरबत्ती और धूप: पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाली चीजें भी एक छोटे बैग में रख लें.
- लोटा और कलश: सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए पानी और दूध रखने वाले बर्तन साथ रखें.
व्रती महिलाओं के लिए जरूरी सामान (Chhath Puja ghat checklist)
छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं को अपने कपड़ों और जरूरत की चीजों पर खास ध्यान देना चाहिए. घाट पर भीड़ होती है और कई बार पूजा में काफी समय लग जाता है. इसलिए एक छोटा बैग अलग से तैयार कर लें.
- पूजा के लिए साड़ी और ब्लाउज
- बदलने के लिए एक जोड़ी कपड़े
- तौलिया और छोटा रुमाल
- कंघी, सिंदूर और आलता
- ठंड से बचने के लिए शॉल या स्वेटर
बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी रखें ये चीजें
अगर घर के बच्चे और बुजुर्ग भी घाट जा रहे हैं, तो उनकी जरूरत का सामान अलग से रख लें. बच्चों के लिए पानी की बोतल, हल्का नाश्ता, एक्स्ट्रा कपड़े और टिश्यू रख सकते हैं. वहीं बुजुर्गों के लिए बैठने के लिए छोटा आसन, शॉल और उनकी रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाइयां साथ रखना अच्छा रहेगा.
यह भी पढ़ें: अपनों को भेजें छठ पूजा की ये खूबसूरत शुभकामनाएं, बनी रहे छठी मैया की कृपा
The post छठ घाट जाने की है तैयारी, तो घर से निकलने से पहले चेक कर लें ये जरूरी चीजें appeared first on Prabhat Khabar.

