Kasar Laddu Recipe: छठ पूजा की बात हो और ठेकुआ के साथ चावल के आटे से बने लड्डू यानी कसार का जिक्र न हो, ऐसा कम ही होता है. बिहार और झारखंड के कई घरों में छठ के प्रसाद के रूप में कसार बनाया जाता है.
चावल के आटे, गुड़ या चीनी और घी से तैयार होने वाला यह प्रसाद स्वाद में काफी अच्छा लगता है. अगर आप भी इस बार छठ पूजा के लिए घर पर कसार बनाना चाहती हैं, तो इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं.
चावल के आटे के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
{"type":"recipeIngredient","text":"चावल का आटा - 250 ग्राम"}{"type":"recipeIngredient","text":"गुड़ का पाउडर - 125 ग्राम"}{"type":"recipeIngredient","text":"देसी घी - 125 ग्राम"}{"type":"recipeIngredient","text":"सौंफ - 2 बड़े चम्मच"}Kasar Laddu Recipe: इस तरह तैयार करें कसार के लड्डू
{"type":"howToStep","text":"सबसे पहले एक कड़ाही में चावल का आटा डालकर धीमी आंच पर भून लें. इसे लगातार चलाते रहें, ताकि आटा नीचे से जले नहीं.
"}{"type":"howToStep","text":"जब आटे से हल्की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि आटे का रंग बहुत ज्यादा गहरा न हो.
"}{"type":"howToStep","text":"अब भुने हुए आटे को एक बड़ी थाली या परात में निकाल लें. इसमें गुड़ का पाउडर और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि गुड़ में कोई बड़ी गांठ न हो.
"}{"type":"howToStep","text":"अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी डालें और हाथों से अच्छी तरह मिलाते जाएं. सारा घी एक साथ डालने के बजाय जरूरत के हिसाब से मिलाएं, ताकि मिश्रण आसानी से बंध सके.
"}{"type":"howToStep","text":"जब मिश्रण हाथ में दबाने पर आपस में जुड़ने लगे, तो थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल लड्डू बना लें. इन्हें एक थाली में रखकर कुछ देर सेट होने दें. इस तरह आपके छठ पूजा के लिए कसार के लड्डू तैयार हैं.
"}लड्डू बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
कसार बनाते समय चावल का आटा अच्छी तरह भूनना (Kasar Laddu Recipe) जरूरी है. कच्चे आटे से लड्डू का स्वाद अच्छा नहीं आएगा. वहीं, घी हमेशा थोड़ा-थोड़ा डालें, क्योंकि ज्यादा घी डालने से मिश्रण ढीला हो सकता है. छठ पूजा के लिए बना रहे हैं, तो चावल का आटा, गुड़ और दूसरे सामान साफ रखें. साथ ही बर्तन और हाथों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें: छठ पूजा का सबसे खास प्रसाद है ठेकुआ, इन 5 टिप्स से बनाएं बाजार जैसा खस्ता और कुरकुरा
The post छठ के लिए घर पर बनाएं चावल के आटे के लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

