King 100 Movie Update: साउथ फिल्म किंग 100 को लेकर सिनेमाघरों में बज बना हुआ है. ये फिल्म नागार्जुन के करियर की 100वीं फिल्म है. इस फिल्म को लेकर पिछले साल से ही बज़ बना हुआ है. इसकी कहानी ने फैंस का ध्यान आकर्षित किया है. नागार्जुन की पिछले 5 साल में 6 फिल्में आई हैं. लेकिन लीड एक्टर के तौर पर उनकी फिल्में कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सकी हैं. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म से जरूर ही फैंस को काफी उम्मीदें हैं. ये सुपरस्टार की 100वीं फिल्म भी है. ऐसे में इस फिल्म पर बड़ी बारीकी से काम चल रहा है.

नागार्जुन की किंग 100 को लेकर बड़ा अपडेट आया है. वहीं इस महीने ही इस फिल्म की फर्स्ट कॉपी भी बनकर तैयार हो जाएगी. यानी क्रिसमस के मौके पर नागार्जुन के फैंस को बड़ा सर्प्राइज मिलने वाला है. आइए जानते हैं कि फिल्म पर क्या अपडेट है.

खत्म हो गई फिल्म की शूटिंग?

हालिया प्रेस मीट में अपनी फिल्म किंग 100 पर बातचीत के दौरान नागार्जुन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. अब सिर्फ कुछ पैचवर्क बचा है और एक गाने की शूटिंग होनी रह गई है. फिल्म के सुधार पर लगातार काम जारी है और इस महीने के अंत तक इस फिल्म की पहली कॉपी तैयार हो जाएगी. इस फिल्म में बाप-बेटी की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म का निर्देशन रा. कार्तिक ने किया है. वहीं ऐश्वर्या राजेश, तबु, विजयेंद्र, सुश्मिता भट्ट और आशोक सेलवन समेत कई सारे कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 8 दिन में 200 करोड़ किए पार, विदेश में बंपर कमाई, रणबीर कपूर की रामायण के आगे सूर्या की सीन की दहाड़

शाहरुख की किंग से नागार्जुन की किंग 100 का सामना

सबसे बड़े इत्तेफाक की बात ये है कि क्रिसमस के मौके पर जहां नागार्जुन की किंग 100 दस्तक देने को तैयार है. वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की किंग भी इस दौरान ही रिलीज हो रही है. इस फिल्म के जरिए सुहाना खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में हैं. इस फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत नजर आएंगे. ये फिल्म भी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. देखने वाली बात होगी कि आखिर कौन सी किंग किसपर भारी पड़ती है.