Bum Bum Song Launch: देश के नामी कोरियोरग्राफर गणेश आचार्य ने डांस की दुनिया में खूब नाम कमाया है. उन्होंने बचपन में बहुत संघर्ष झेला है और इसके बाद ये मुकाम हासिल किया है. अब वे अपनी बायोपिक लेकर आए हैं. शायद पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि किसी कोरियोग्राफर ने अपनी ही बायोपिक खुद डायरेक्ट की हो. इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसकी खूब तारीफ की जा रही है. वहीं हाल ही में काशी में खास मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग बायोपिक का नया गाना लॉन्च किया है.

भोले की नगरी काशी में बम बम सॉन्ग लॉन्च किया गया है. इस मौके पर गणेश आचार्य खुद वहां महसूस थे. वे म्यूजिक लॉन्च के दौरान काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बात भी की. आइए जानते हैं कि गणेश आचार्य ने क्या कहा.

गणेश आचार्य ने क्या कहा?

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने म्यूजिक लॉन्च के वक्त कहा- ”भोले की नगरी काशी में उनके सामने ये गीत प्रस्तुत करने से बड़ा आनंद कुछ नहीं हो सकता है. ये गीत शिवा पर ही आधारित है जिनके पास तीसरी आंख है, करुणा का सागर है और नीलकंठ की महिमा है. ये गाना फिल्म का एक खास हिस्सा भी है. ये गाना फिल्म की शुरुआत से ही पिक्चराइज हो जाता है और एक खास किस्म की उर्जा देता है. इस गाने में भगवान शिव को नागों के राजा और भूतों के देवता के तौर पर पिच्चराइज किया गया है. और इस गाने को लॉन्च करने के लिए बनारस के नमो घाट से ज्यादा बेहतर जगह भला और क्या हो सकती थी. सभी को छठ पूजा की बधाई. सारा माहौल छठ पूजा की पवित्रता से महक उठा है. मैं गणेश आचार्य भगवान शिव को ये हंबल ट्रिब्यूट देता हूं.”

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की किंग के साथ आ रही साउथ की King, नागार्जुन की 100वीं फिल्म पर आया अपडेट

फैंस को कैसा लग रहा गाना?

गणेश आचार्य की बात करें तो उनका गाना बम बम फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस गाने को जुनैद कुमार और कल्याण वसंत ने गाया है. वहीं इसकी लिरिक्स खुद गणेश आचार्य ने लिखी है. फिल्म की स्टोरी और इसका डायरेक्शन भी गणेश आचार्य ने ही किया है. वहीं इसका निर्माण सौंदर्य ने किया है. गाने की बात करें तो इसे फैंस से पॉजिटिव व्यूज मिल रहे हैं. ये फिल्म 11 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.