कांग्रेस पार्टी द्वारा हैदराबाद (तेलंगाना) में 13 और 14 नवंबर 2026 को ‘भारत समिट 2026’ (Bharat Summit 2026) का आयोजन किया गया, जिसको लेकर सियासत गर्मा गई है. बीजेपी नेता सीआर केसवन ने समिट में दिए गए बयानों को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने भारत और इसके लोकतांत्रिक संस्थानों को बदनाम किया है.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए सीआर केसवन ने कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को ‘भारत बदनाम समिट’ करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने इस मंच का इस्तेमाल भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बोलने के लिए किया. सीआर केसवन ने अपनी पोस्ट में लिखा, कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘भारत समिट’ असल में ‘भारत बदनाम समिट’ था, जहां राहुल गांधी और उनके साथियों ने हमारे देश और हमारे लोकतंत्र के बारे में बेहद भद्दी बातें कहीं’.
समिट में शामिल हुए विदेशी प्रतिनिधियों पर उठाए सवाल
उन्होंने इस दो दिवसीय समिट में शामिल हुए विदेशी प्रतिनिधियों की साख पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मांग की कि कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से उनके बैकग्राउंड और अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस द्वारा फंड किए जाने वाले संगठनों के साथ उनके कथित संबंधों का खुलासा करना चाहिए.
The Congress party sponsored Bharat summit was in reality Bharat Badnaam Summit where Rahul Gandhi and his cronies badmouthed our nation and our democracy in the most foul manner. Rahul Gandhi defamed Indias democratic process in front of handpicked foreign delegates, many of them with very dubious credentials. Congress party should first publicly come clean on the background of many such delegates and their nexus with organisations linked to and funded anti-India-baiter, George Soros. Rahul Gandhi providing an international platform to questionable characters to attack Indian democracy cannot be looked at in isolation. It was Rahul Gandhi who had openly asked for foreign interference in Indias internal affairs, stating, It is not just an Indian battle. Rahul Gandhi and his eco system’s sinister agenda to somehow destabilise Indian democracy with the aid of foreign powers will fail miserably and it will boomerang back very badly on the compromised Congress party.
— C.R.Kesavan (@crkesavan) November 15, 2026
‘राहुल ने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बदनाम किया’
केसवन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने विदेशी प्रतिनिधियों के सामने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बदनाम किया है. उन्होंने इनमें से कुछ प्रतिनिधियों की साख को बेहद संदिग्ध बताया. उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने अपने चुने हुए विदेशी नागरिकों के सामने हमारी भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कलंकित किया, जिनमें से कई की साख बेहद संदिग्ध है. कांग्रेस पार्टी को सबसे पहले ऐसे कई प्रतिनिधियों के बैकग्राउंड और भारत-विरोधी जॉर्ज सोरोस से जुड़े या उनके द्वारा फंड किए जाने वाले संगठनों के साथ उनके संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए.
कांग्रेस नेता पर भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप की मांग करने का आरोप लगाते हुए, केसवन ने गांधी के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ भारत की लड़ाई नहीं है. बीजेपी नेता ने कहा, ‘भारतीय लोकतंत्र पर हमला करने के लिए राहुल गांधी द्वारा संदिग्ध लोगों को अंतरराष्ट्रीय मंच मुहैया कराने की घटना को अलग-थलग करके नहीं देखा जा सकता’.
‘भारतीय लोकतंत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं’
केसवन ने आगे आरोप लगाया कि गांधी और उनका राजनीतिक इकोसिस्टम विदेशी ताकतों की मदद से भारतीय लोकतंत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा ‘विदेशी ताकतों की मदद से भारतीय लोकतंत्र को अस्थिर करने का राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम का खतरनाक एजेंडा बुरी तरह विफल होगा, और इसका उल्टा असर खुद कांग्रेस पार्टी पर ही पड़ेगा’.
केसवन का ये बयान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हैदराबाद में आयोजित ‘भारत समिट 2026’ के आखिरी सेशन को संबोधित करने के एक दिन बाद आई है. इस सेसल में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और करीब 70 देशों के डेलीगेट्स शामिल हुए थे.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने की आलोचना
वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने भी राहुल गांधी और भारत समिट की आलोचना की और इस इवेंट को पूरी तरह से फेल और एंटी-इंडिया समिट बताया. लोकतंत्र के बारे में राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाते हुए कुमार ने कांग्रेस पार्टी के इमरजेंसी के समय के शासन और कथित वंशवादी राजनीति का ज़िक्र किया,
उन्होंने पूछा, ‘क्या डेमोक्रेसी का मतलब यह है कि एक परिवार दशकों तक देश पर राज करे? क्या राहुल गांधी का डेमोक्रेसी का मतलब पूरी पार्टी को एक परिवार के कंट्रोल में रखना है?’. मंत्री ने राहुल गांधी पर एक इंटरनेशनल मीटिंग में घरेलू राजनीतिक मुद्दे उठाकर विदेशी प्रतिनिधियों के सामने भारत का अपमान करने का भी आरोप लगाया.
14 करोड़ वोट हटाने के बारे में राहुल गांधी के आरोपों पर कुमार ने कहा कि मरे हुए लोगों, डुप्लीकेट वोटरों और हमेशा के लिए दूसरे देश चले गए लोगों के नाम हटाना ज़रूरी था. उन्होंने राहुल गांधी को 2014 के लोकसभा चुनावों में चुनावी खर्च के बारे में अपने आरोपों के लिए सबूत पेश करने की भी चुनौती दी.
‘चुनाव के नतीजे पक्ष में नहीं आते तो सवाल उठाती है कांग्रेस’
कुमार ने कहा कि अगर राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि 2014 के चुनावों में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च हुए, तो उन्हें सबूत पेश करने की हिम्मत दिखानी चाहिए. उन्हें चुनाव आयोग को सबूत सौंपने चाहिए और इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए. बीजेपी नेता ने आगे कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब भी चुनाव के नतीजे पार्टी के पक्ष में नहीं आते, तो वह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है.
समिट में में क्या बोले राहुल गांधी
समिट में अपने भाषण के दौरान, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2014 में भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया था, और दावा किया कि पॉलिटिकल सिस्टम में बड़ी मात्रा में पैसा आ गया था और इसने देश के चुनावी माहौल को पूरी तरह से बदल दिया था. उन्होंने कहा, ‘2014 में, हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा, ऐसा कुछ जो हमने पहले कभी नहीं देखा था. पॉलिटिकल सिस्टम में लाखों-करोड़ों डॉलर डाले गए’.
उन्होंने वोटर लिस्ट में बदलाव और वोटर जोड़ने और हटाने में कथित गड़बड़ियों पर भी सवाल उठाए, और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया. राहुल ने दावा किया कि तीन महीने के अंदर सात मिलियन नए वोटर जुड़े हैं और आरोप लगाया कि उनमें से हर एक ने बीजेपी को वोट दिया है. उन्होंने बिज़नेस, एकेडेमिया और पॉलिटिक्स में फासीवादियों को टारगेट करते हुए भी बातें कहीं.
गांधी ने कहा कि ‘ऐतिहासिक रूप से, जब सिस्टम ढह जाता है तो फासीवादी अचानक सामने आ जाते हैं और पिछले दशक से फासीवादी दौड़ रहे हैं, उछल रहे हैं, चिल्ला रहे हैं, चीख रहे हैं’.

