Chhath Puja Travel Packing Tips: छठ पूजा पर घर जाने का प्लान बनते ही सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि 3 से 4 दिन के लिए आखिर क्या-क्या पैक करें? पूजा के कपड़े, रोजमर्रा का सामान, मेकअप और जरूरी चीजें रखते-रखते छोटा-सा बैग भी भर जाता है. खासकर ट्रेन या बस से सफर करना हो, तो बड़े-बड़े बैग संभालना किसी मुसीबत से कम नहीं लगता.

ऐसे में थोड़ी स्मार्ट पैकिंग आपके काफी काम आ सकती है. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप कम सामान में भी तीन-चार दिन की जरूरतें (Chhath Puja Travel Packing Tips) पूरी कर सकती हैं और बिना किसी झंझट के घर पहुंच सकती हैं. 

पहले से तैयार करें कपड़ों की लिस्ट

  • पैकिंग शुरू करने से पहले तीन दिनों के हिसाब से कपड़ों की लिस्ट बना लें.
  • हर दिन के लिए अलग-अलग कपड़े रखने के बजाय ऐसे आउटफिट चुनें, जिन्हें आप एक से ज्यादा तरीके से इस्तेमाल कर सकें.
  • छठ पूजा के लिए एक साड़ी या सूट, सफर के लिए आरामदायक कपड़े और एक एक्स्ट्रा ड्रेस जरूर रखें.
  • साथ में एक नाइट सूट भी रख लें. इससे बिना जरूरत ज्यादा कपड़े रखने से बचेंगी.

छोटे ट्रैवल पाउच में रखें जरूरी सामान

  • बैग में मेकअप, स्किन केयर और दूसरी छोटी चीजें इधर-उधर रखने से काफी जगह घिर जाती है.
  • इसके लिए अलग-अलग छोटे पाउच का इस्तेमाल करें.
  • एक पाउच में फेसवॉश, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और कंघी रखें.
  • दूसरे में काजल, लिपस्टिक और जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स रख सकती हैं. इससे सामान ढूंढने में भी आसानी होगी.

फुटवियर के ज्यादा जोड़े न रखें (Chhath Puja Travel Packing Tips)

  • तीन दिन के सफर के लिए कई जोड़ी चप्पल और सैंडल रखने की जरूरत नहीं है.
  • एक आरामदायक फुटवियर सफर के लिए और एक सैंडल या चप्पल पूजा या किसी खास मौके के लिए रख लें.
  • फुटवियर को अलग कपड़े के बैग में पैक करें, ताकि इससे दूसरे सामान गंदे न हों.

कपड़ों को फोल्ड करने के बजाय रोल करें

  • बैग में जगह बचाने के लिए कपड़ों को अच्छी तरह रोल करके रखें.
  • इससे कपड़े कम जगह घेरते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें निकालना भी आसान रहता है.
  • भारी कपड़े नीचे और हल्के कपड़े ऊपर रखें.
  • साड़ी या सूट को अलग कवर में रखने से उनकी सिलवटें और बाकी सामान की उलझन कम होगी.

एक छोटा स्लिंग बैग जरूर रखें

  • मुख्य ट्रैवल बैग के अलावा एक छोटा स्लिंग बैग भी साथ रखें.
  • इसमें मोबाइल, चार्जर, ईयरफोन, वॉलेट, टिश्यू और पानी की बोतल जैसी जरूरी चीजें रख सकती हैं.
  • सफर के दौरान बार-बार बड़ा बैग खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: छठ पूजा के लिए खरीद रहे हैं सूप और दउरा? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

The post छठ पर घर जा रही हैं? कम सामान में ऐसे करें स्मार्ट पैकिंग appeared first on Prabhat Khabar.