Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने पांचवें दिन सॉलिड उछाल मारी है. जहां मंडे को अक्सर बिजनेस में कमी आती है, तो वहीं इस पिक्चर के साथ ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है. जब फिल्म थिएटर्स में लगी थी, उस वक्त दुनियाभर से शानदार कमाई हुई थी. पर क्योंकि भारत में दिवाली का त्योहार था, हर कोई उसी तैयारियों में जुटा था. ऐसे में जैसे ही त्योहार निपटा, उसके अगले दिन की बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंचे. फिल्म ने पांचवें दिन अकेले भारत से ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड बिजनेस भी अब 600 करोड़ रुपये के पार हो चुका है. जानिए किन 10 फिल्मों को रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने पांचवें दिन पीछे छोड़ दिया है?

हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा कि, ‘रामायण‘ ने पांचवें दिन भारत से कुल 107.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, 23,911 कुल शोज बुक हुए हैं. इसी के साथ ही भारतीय ग्रॉस कलेक्शन अब 413.90 करोड़ रुपये हो चुका है. साथ ही टोटल नेट कलेक्शन अब 346.35 करोड़ रुपये है. बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म ने 663.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है. साथ ही 25 करोड़ रुपये बीते दिनों ओवरसीज से कमाए हैं. जहां से अब टोटल कमाई 250 करोड़ हो गई है.

किस भाषा में ‘रामायण’ ने कितने कमाए?

दरअसल ‘रामायण’ का चौथे दिन भारतीय बॉक्स कलेक्शन 56.15 करोड़ रुपये था. जो मंडे को बढ़कर 107 करोड़ रुपये हो गय. दरअसल फिल्म के कुल बिजनेस में संडे के मुकाबले 91.5 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. जहां पांचवें दिन हिंदी से 87.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, तो वहीं 19 हजार से ज्यादा शोज बुक हुए हैं. वहीं, कन्नड़ से 7.50, तेलुगु से 6 करोड़, तमिल से 4 करोड़ और मलयालम से 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. दरअसल फिल्म ने 100 से ज्यादा नेट कमाई की है. इसी के साथ ही यह ‘धुरंधर 2’ के बाद एक ही दिन में 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

जिन 10 फिल्मों ने हिंदी में पांचवें दिन ‘रामायण’ से कम कमाए हैं, उनकी लिस्ट सामने आ गई है. फिलहाल इस लिस्ट में रणबीर कपूर टॉप पर बैठे हुए हैं.

नंबर फिल्म कलेक्शन (डे 5-हिंदी) 1 रामायण 87.25 करोड़ 2 धुरंधर 2 60 करोड़ 3 पठान 58.50 करोड़ 4 गदर 2 55.40 करोड़ 5 पुष्पा 2 46.40 करोड़ 6 सुल्तान 38.21 करोड़ 7 स्त्री 2 38.10 करोड़ 8 वॉर 36.10 करोड़ 9 एनिमल 34.02 करोड़ 10 जवान 30.50 करोड़

दरअसल फिल्म ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ रुपये कमाए थे. जिसके बाद दूसरे दिन 48.05 करोड़, तीसरे दिन 69.80 करोड़, चौथे दिन 56.15 करोड़ छापे थे. अब पांचवें दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं.