Ramayana and Godzilla Minus Zero: ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो बड़ी एशियाई फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है. एक तरफ ‘रामायण पार्ट 1’ और दूसरी ओर है- जापानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गोडजिला माइनस जीरो’. इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों एशियाई फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1,113 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया. और तो और कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

दरअसल जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गोडजिला माइनस जीरो’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में दुनिया भर में लगभग ₹591 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पहले नंबर पर बनी हुई है. इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी लाइव-एक्शन फॉरेन-भाषा की फिल्मों के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई

वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी से सजी ‘रामायण: पार्ट 1‘ ने भी ग्लोबल लेवल शानदार परफॉर्म किया. फिल्म ने लगभग 522 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन किया और दुनिया भर में दूसरा नंबर अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीता है. जिसमें अकेले भारत से लगभग 300 करोड़ से ज्यादा कमा लिए गए हैं.

IMAX स्क्रीन्स पर भी बना रिकॉर्ड

इन दोनों फिल्मों की बंपर सफलता में प्रीमियम और आईमैक्स स्क्रीन्स का बहुत बड़ा योगदान रहा है. दोनों फिल्मों ने मिलकर अकेले आईमैक्स से दुनियाभर में लगभग 272 करोड़ ($29 मिलियन) की भारी-भरकम कमाई की है. इसके साथ ही ‘रामायण’ ने इंडियन फिल्म के लिए सबसे बड़ी ग्लोबल आईमैक्स ओपनिंग दर्ज की. साथ ही एक नया इतिहास भी रच दिया है.

क्रिटिक्स का मानना है कि एशियाई सिनेमा का यह बढ़ता हुआ ग्लोबल असर इस बात का प्रमाण है. अब पश्चिमी देशों में भी दमदार कहानियों और बेहतरीन वीएफएक्स वाली एशियाई फिल्मों को पसंद किया जा रहा है. कुल मिलाकर, ‘रामायण’ और ‘गोडजिला’ की इस सफलता ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिख दिया है.