पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक परेश राम दास को सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. कैनिंग पश्चिम से विधायक दास लंबे समय से फरार चल रहे थे. बारुईपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया और दोपहर एयरपोर्ट से उन्हें गिरफ्तार किया. परेश राम दास मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे.
पुलिस के एक अधिकारी ने PTI-भाषा को बताया कि ‘वह काफी समय से फरार थे. हमारी टीम ने आज उन्हें हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया.’विधायक परेश राम दास की गिरफ्तारी के बाद उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर ले जाया जाएगा. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उन्हें दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उनकी पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे.
रेप, जबरन वसूली और धमकी समेत कई आरोप
कैनिंग पश्चिम से विधायक परेश राम दास, पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के गुट के प्रति वफादार बताए जा हैं. उनके खिलाफ दुष्कर्म, जबरन वसूली और चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े कई मुकदमे दर्ज है.
बारुईपुर जिला पुलिस की आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, परेश राम दास कैनिंग पुलिस स्टेशन में दर्ज केस नंबर 561/2026 में आरोपी हैं. यह मामला 5 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया था. इसमें IPC की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 420 (धोखाधड़ी), 120B (आपराधिक साजिश) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज है.
रंगदारी, रेप, धमकियां और घर पर बम से हमला
पीड़िता का आरोप है कि विधायक परेश राम दास ने 2023 के पंचायत चुनाव से पहले टिकट दिलाने के बहाने उसके पति से 4 लाख रुपये मांगे थे. जब महिला पैसे देने के लिए विधायक के चलाए जा रहे एक ओल्ड एज होम गई, तो वहां आरोपी ने कथित तौर पर पैसे ऐंठ लिए, उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ रेप की भयावह घटना को अंजाम दिया.
इतना ही नहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने शुरू मेंकैनिंग पुलिस थाने में शिकायत देने गई, लेकिन अधिकारियों ने FIR दर्ज करने से मना कर दिया.इसके बाद आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को परेशान करने लगा, धमकियां दी गईं, यहां तक की विधायक और उसके साथियों ने पीड़िता के घर पर बम से हमला किया.
अक्टूबर से आरोपी लापता, पुलिस ने घर पर छापा मारा
पीड़ित महिला ने बताया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उसे न्याय की उम्मीद जगी. उसने कानूनी कार्रवाई करने की हिम्मत की. इसके बाद इसी साल सितंबर में मामले में मुकदमा दर्ज किया गया, उसके बाद CID अधिकारियों ने दास से एक बार विधायक से पूछताछ भी की थी. इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन परेश राम दास अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में लापता हो गए.
इसके बाद पुलिस ने कैनिंग में उनके घर पर छापा मारा और TMC के चार स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार किया, साथ ही लापता विधायक की तलाश शुरू कर दी थी. इस बीच सूचना मिली कि आरोपी विधायक कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाला है, पुलिस ने इसपर तुरंत टीम बनाई और समय रहते एयरपोर्ट पहुंचकर आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया.

