Bengaluru Murder Case Cab Driver: कर्नाटक के बेंगलुरु में कैब ड्राइवर इंदुशेखर द्वारा किए गए हत्याकांड ने पूरे राज्य को को झकझोर कर रख दिया है. साइको किलर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी समेत उसके परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी थी. अब पुलिस को सातों शव मिल गए हैं. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. इस हत्याकांड में मारे गए लोगों की पहचान आरोपी की सास रूपावती, पत्नी सुनीता, साले शिवकुमार, शंकर, सालों की दोनों पत्नियां नलिनी, दिव्या और शिवकुमार व नलिनी के बेटे पुनीत के रूप में हुई है.

पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. अभी सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी है. पुलिस को इस हत्याकांड से जुड़े कई सबूत मिले हैं. पुलिस ने आखिरकार सभी सात शव बरामद कर लिए हैं. आरोपी ने प्रत्येक शव को अलग-अलग जगह फेंका था. उसने पुनीत के शव को नंदी हिल्स में, सुनीता और रूपवती के शव को तमिलनाडु के एयरकोड में, शिवकुमार और दिव्या के शव को मैसूर के चामुंडी हिल्स में और शंकर व नलिनी के शव को शिराडी घाट में फेंका था. इस बेरहम घटना का शिकार बने सात वर्षीय बच्चे पुनीत का शव शुक्रवार 6 नवंबर को मिला.

पुलिस ने आरपी से पूछताछ के बाद शवों को तलाशा

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद शव को तलाशने का काम शुरू किया था. रविवार को मैसूर में चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में दो और शव मिले. इंदुशेखर ने शिवकुमार और उनकी पत्नी दिव्या के शव पहाड़ी की मुख्य सड़क के किनारे एक गड्ढे में फेंक दिए थे. वह शवों को कार में ले गया, सड़क के किनारे गड्ढे में फेंका और वहां से फरार हो गया. आरोपी ने शवों को बोरियों में भरने के लिए बोरी, प्लास्टिक और टेप का इस्तेमाल किया.

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपाी ने घर के अंदर खून धब्बे मिटाने के लिए उसने रसायनों का उपयोग किया. इंदुशेखर ने कई चीजें पहले ही खरीद ली थीं. कुछ चीजें उसने अपने घर के आसपास की दुकानों से खरीदी थीं. यह भी पता चला है कि जो चीजें उसे वहां नहीं मिलीं, उन्हें लेने के लिए वह दूसरे इलाकों में भी गया था. इंदुशेखर की गतिविधियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है. 14 अक्टूबर से 3 नवंबर तक की फुटेज की जांच की जा रही है.

हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा होना बाकी

घर के आसपास के इलाके, दुकानों, प्रमुख चौराहों, टोल गेटों आदि में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है. वहीं मृतकों का परिवार सदमे में है. परिवार ने सुनीता, उसकी मां रूपवती और पुनीत का अंतिम संस्कार कर दिया है. तीनों का अंतिम संस्कार बेंगलुरु के श्रीरामपुर में हुआ. पुलिस की जांच जारी है. इस हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा होना बाकी है.

ये भी पढ़ें: चिकन-अंडों की सप्लाई पर संकट! कर्नाटक के 5000 मुर्गीपालक क्यों करेंगे हड़ताल? जानें उनकी मांगें