Firecracker Smoke Health Effects: दिवाली आते ही पटाखों की आवाज और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी देखने का उत्साह बढ़ जाता है. बच्चे हों या बड़े, आतिशबाजी का शौक कई लोगों को होता है. लेकिन इस जश्न के बीच हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि पटाखों से निकलने वाला धुआं हर किसी के लिए सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि सेहत का बड़ा खतरा भी बन सकता है.
खासकर अस्थमा के मरीज, दिल की बीमारी से जूझ रहे लोग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस प्रदूषण की चपेट में जल्दी आ सकते हैं. धुएं में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे बारीक कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकते हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि किन लोगों को पटाखों के धुएं से सबसे ज्यादा खतरा है और दिवाली के दौरान वे अपना बचाव कैसे कर सकते हैं?
The post आसमान में रोशनी, सांसों में जहर, दिवाली पर इन लोगों को पटाखों के धुएं से रहना चाहिए दूर appeared first on Prabhat Khabar.

