Ranbir Kapoor Movie Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण मूवी सिनेमाघरों में रिलीज के दो दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म का कलेक्शन वैसे तो शानदार जा रहा है लेकिन बजट के लिहाज से इसके कलेक्शन को कम माना जा रहा. हालांकि इसके कई अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म का इम्पैक्ट लोगों पर है. बस त्योहारों में व्यस्तता की वजह से सिनेमाघरों में ऑडियंस की संख्या जरा कम दिख रही हैं. लेकिन फिल्म के कई पहलुओं की जमकर तारीफ की जा रही है. कुछ लोग इसके वीएफएक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस ऐसे हैं जो फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी खुश हैं.

लेकिन हाल ही में कुछ लोगों ने फिल्म में रावण की वाइफ मंदोदरी का रोल प्ले करने वाली काजल अग्रवाल की स्क्रीन प्रजेंस को लेकर नाखुशी जताई है. लोगों का ऐसा मानना है कि रावण की पत्नी होने के बाद भी इस फिल्म में उन्हें वैसी स्क्रीन टाइम नहीं मिली है जिसकी उम्मीद जताई गई थी. वे फिल्म में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और उन्होंने एक अहम रोल भी प्ले किया है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म में उन्हें कम स्क्रीन टाइम दिए जाने के लिए फैंस निराशा जता रहे हैं.

काजल अग्रवाल के फैंस ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर रामायण फिल्म के हर छोटे और बड़े पहलुओं पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. लोगों का ऐसा मानना है कि इस फिल्म में काजल अग्रवाल के और भी सीन्स होने चाहिए थे. वहीं कुछ फैंस का तो ये भी मानना है कि फिल्म में वे रावण की पत्नी मंदोदरी नहीं बल्कि राम की पत्नी सीता के रोल के लिए ज्यादा बेहतर पसंद थीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर डिस्कशन तेज हो गया है. लेकिन लोग साई पल्लवी की एक्टिंग और फिल्म में उनकी अपीयरेंस की भी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ramayan Old Vs New: रामानंद सागर के कॉस्ट्यूम वाले जटायु से नितेश तिवारी के VFX पक्षीराज तक, कितना बदला किरदार?

रामायण ने कितने कमाए?

रणबीर कपूर की रामायण को पहले दिन काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 127 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है जो अच्छे संकेत नहीं हैं. लेकिन अभी भी इसके एक्सटेंडेड वीकेंड के दो दिन बचे हैं जिसपर ये फिल्म अपने पहले वीकेंड के कलेक्शन में ज्यादा से ज्यादा कमाना चाहेगी. फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज है. विदेश से भी इसे बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है.