Ramayana Box Office Collection Day 2: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है. इसकी कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. पहले दिन इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में किरावट देखने को मिली है. लेकिन इसके बाद भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है. फिल्म अच्छा तो कमा रही है लेकिन अभी भी इससे ज्यादा बेहतर कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही है.
रामायण अपनी रिलीज के दूसरे दिन शानदार कलेक्शन करने के बाद भी कई फिल्मों से पीछे छूट गई है. लेकिन उन्होंने कई फिल्मों को धूल भी चटा दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रामायण ने दो दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है और फिल्म ने किन 5 मूवीज को पीछे छोड़ा है.
रामायण ने दो दिन में कितने कमाए?
रामायण ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 128.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 48.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है. वहीं इस फिल्म का दूसरे दिन का ओवरसीज कलेक्शन 35 करोड़ रुपये का रहा है. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो फिल्म का दूसरे दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 83.05 करोड़ रुपये का रहा है. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 83.05 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं इसे जोड़ लिया जाए तो दो दिनों में इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.05 करोड़ रुपये का हो गया है.
ये भी पढ़ें- Ramayana Casting: साउथ की इस एक्ट्रेस को रामायण पार्ट 1 में मिले लिमिटेड सीन्स! नाखुश हुए फैंस
किन 5 फिल्मों को रामायण ने छोड़ा पीछे?
रामायण मूवी ने दो दिनों में दुनियाभर में 221.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इस फिल्म ने 219.50 करोड़ की कमाई करने वाली पठान फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ फिल्म ने 213.65 करोड़ की कमाई करने वाली जेलर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 190.75 करोड़ दो दिन में कमाने वाली टॉक्सिक को भी पीछे छोड़ दिया है. पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी को भी रामायण ने धूल चटा दी है जिसने दो दिनों में 173.85 करोड़ रुपये कमाए थे. साथ ही इस फिल्म ने 151.03 रुपये की कमाई करने वाली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को भी पीछे छोड़ दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि पहले वीकेंड के बचे हुए दो दिनों में ये फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है.

