Ramayana Hindi Collection: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में आ चुकी है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. और शुरुआती दो दिनों के अंदर ही दुनियाभर से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. पहले ही दिन नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का तूफान देखने को मिला.जहां फर्स्ट डे पर दुनिया भर में पिक्चर ने लगभग 127 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन किया. रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को वर्किंग डे होने के चलते कमाई में गिरावट आई है. दूसरे दिन भारत में फिल्म ने करीब 48.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. पर फिलहाल सबसे ज्यादा फोकस ही फिल्म के हिंदी कलेक्शन पर है.
इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का 2 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज और भारत के कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘रामायण‘ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 221.05 करोड़ रुपये हो चुका है. जो कि दो दिनों के बाद है. हालांकि, फिल्म का कुल कलेक्शन बेहतरीन है, लेकिन दूसरे दिन हिंदी वर्जन की सिंगल-डे कमाई के मामले में ‘रामायण’ काफी पीछे हैं. प्रभास की ‘आदिपुरुष’ और ‘वॉर 2’ जैसी फ्लॉप फिल्मों के दूसरे दिन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है.
दूसरे दिन ‘रामायण’ ने कहां से कितने कमाए?
‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के दूसरे दिन सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 48.05 करोड़ का कलेक्शन किया है. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कुल कमाई में सबसे बड़ा योगदान हिंदी बेल्ट का ही रहा. जहां दूसरे दिन इसने लगभग 35.50 करोड़ का शानदार बिजनेस किया. वहीं, कन्नड़ वर्जन से 5.15 करोड़, तेलुगु से 4.75 करोड़, तमिल से 1.50 करोड़ और मलयालम वर्जन से 1.15 करोड़ का कलेक्शन आया. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने भारत में दो दिनों के अंदर 112.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
किन 22 फिल्मों से पीछे है ‘रामायण’?
रिलीज के दूसरे दिन हिंदी नेट कलेक्शन के मामले में ‘रामायण’ 23वें नंबर पर रही है. ‘रामायण’ जिन टॉप फिल्मों से पीछे रही है, उनमें कई बड़ी बॉलीवुड और पैन-इंडिया फिल्में शामिल हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर 78 करोड़ रुपये के साथ टॉप पर धुरंधर 2 है, जिसके बाद पठान,एनिमल, टाइगर 3, पुष्पा 2, दृश्यम 3, जो अब भी कमाई कर रही है. वहीं, KGF चैप्टर 2, जवान, वॉर 2, गदर 2, सिंघम अगेन, बाहुबली 2, फाइटर, संजू, रेस 3, बह्मास्त्र, सुल्तान, आदिपुरुष, भूल भुलैया 3, छावा, बजरंगी भाईजान, बॉर्डर 2 भी रामायण से आगे रही है.

