Salman Vs Shraddha: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस’ का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. हाल ही में मुंबई में एक खास प्रेस इवेंट हुआ, जहां फिल्म का ट्रेलर मीडिया को दिखाया गया, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसी इवेंट में फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प और तगड़ा क्लैश तय हो गया है. 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म रिलीज हो रही है. मेकर्स ने दिसंबर के पहले हफ्ते में फिल्म को सिनेमाघरों में उतारने का पक्का फैसला किया है.
जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाई गई यह फिल्म लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में थी. हालांकि इसका डिजिटल ट्रेलर अभी यूट्यूब पर आना बाकी है. लेकिन प्रेस स्क्रीनिंग के बाद से ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखा जा रहा है. वहीं, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के दिसंबर रिलीज से श्रद्धा कपूर की टेंशन बढ़ गई होगी. क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव देखने को मिलेगा. यह फिल्म सीधे तौर पर श्रद्धा कपूर की बायोपिक ड्रामा ‘ईठा’ से टकराएगी. जो पॉपुलर मराठी लोक आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बेस्ड है.
दिसंबर में महा बॉक्स ऑफिस क्लैश
एक तरफ जहां ‘मातृभूमि’ सैनिकों की बहादुरी की दास्तान है. वहीं ‘ईठा’ एक म्यूजिकल-बायोग्राफिकल जॉनर की फिल्म है. दोनों फिल्मों के जॉनर बिल्कुल अलग-अलग है. ट्रेलर लॉन्च और रिलीज डेट अनाउंसमेंट के दौरान सलमान खान ने फिल्म से जुड़ी अफवाहों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म किसी राजनीतिक दबाव से नहीं बनाई गई है. बल्कि यह सरहद पर तैनात जवानों और उनके परिवारों के बलिदान पर है. क्योंकि दिसंबर के पहले हफ्ते में यह क्लैश होने जा रहा है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर डिस्ट्रीब्यूशन और स्क्रीन्स को लेकर रणनीतियों का खेल शुरू हो चुका है.
देखना यह होगा कि भाईजान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है. क्योंकि श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर रही थी. ऐसे में उनका कमबैक उतना धमाकेदार होगा या नहीं, यह देखना होगा. क्योंकि यह बड़ा मुकाबला है, जहां सामने से सलमान खान अपनी फिल्म मातृभूमि लेकर आ रहे हैं.

