Vidyut Jamwaal On Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ हुए हैरान कर देने वाले फायरिंग इंसिडेंट के बाद से बॉलीवुड में सबकुछ पहले जैसा नहीं रहा है. ग्लैमर वर्ल्ड घबराया हुआ है. स्टार्स की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार इस दौरान एकजुट हुए हैं और सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी बात कही है. वहीं टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उनकी कार पर अचानक हुई गोलाबारी के बाद से भले ही वे शारिरिक रूप से रिकवर कर चुके हैं लेकिन वे मानसिक तौर पर अभी भी इस दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल सके हैं.

जुहू में फुटबॉल खेलकर वापस आ रहे एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार में अचानक हुई गोलीबारी के बाद से एक्टर पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर हैं. हाल ही में उनके दोस्त विद्दुय जामवाल उनसे मिले. हालिया पोडकास्ट में विद्युत ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ इस इंसिडेंट के बाद कैसी मानसिक स्थिति से गुजर रहे हैं.

विद्युत जामवाल ने किया कहा?

विद्युत ने टाइगर के हालचाल का जिक्र करते हुए कहा- वो खुश हैं. लेकिन हां वे तनाव में भी है. मैंने उनसे ये भी कहा कि दुनिया में सभी लोगों के पास ये तजुर्बा नहीं होता है कि कोई उनके चेहरे पर गोली मारने का प्रयास करे. ऐसा आर्मी में होता है. तो वाकई में ये एक सहजपूर्ण अनुभव तो नहीं है. कोई दूसरा इस अनुभव को नहीं समझ सकता है. वो तनाव में हैं और उनके पास तनावग्रस्त होना का सही कारण भी है. मैंने टाइगर से कहा कि उनका स्ट्रेस्ड होना इसलिए स्वाभाविक है क्योंकि किसी ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की है. ये एक नॉर्मल एक्सपीरियंस हो ही नहीं सकता है. लेकिन कुल मिलाकर वे ठीक हैं और इस फेज से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Salman Vs Shraddha: अब श्रद्धा कपूर से टकराएंगे सलमान खान, मातृभूमि की रिलीज से बिगड़ेगा ईठा का खेल?

वर्क फ्रंट पर टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म बागी 4 थी. रिपोर्ट्स की मानें तो 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म फ्लॉप रही थी और अपना बजट नहीं निकाल सकी थी. वहीं अपकमिंग फिल्म की बात करें तो टाइगर श्रॉफ के पास मौजूदा समय में लग जा गले नाम की फिल्म है. ये मूवी मई 2027 में रिलीज की राह देख रही है. वहीं 2028 में वे स्क्रू ढीला नाम की फिल्म लेकर आ सकते हैं. इसके अलावा वे रैम्बो फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं उनके पास दो अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी हैं. इसमें से एक फिल्म में उन्होंने विद्दुत जामवाल के साथ कोलाबोरेट किया है वहीं दूसरी फिल्म में वे रेमो डीसूजा के साथ कोलाबोरेट कर रहे हैं.