King First Song Out: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का बर्थडे हो और फैंस को तोहफा ना मिला ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. आधी रात को ही शाहरुख ने अपने फैंस को खास तोहफा भेंट किया. उनकी अपकमिंग फिल्म किंग का पहला गाना तू मिल जाए तो रिलीज कर दिया गया है. ये शाहरुख का टिपिकल रोमांटिक सॉन्ग है लेकिन गाने को थोड़ा वेस्टर्नाइस्ड कर दिया गया है. बोलों के बीच में रैप इसे और जीवंत कर दे रहा है. साथ ही हमेशा की तरह दीपिका पादुकोण संग शाहरुख की दिलचस्प ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इसमें भी नजर आ रही है.
गाने में अरजीत सिंह और एड शीरन का कोलाबोरेशन इसे और भी खास बना रहे हैं. साथ ही शाहरुख खान इसमें दो तरह के अवतार में नजर आ रहे हैं. जहां एक तरफ उनका रोमांटिक एंगल नजर आ रहा है वहीं दूसरी तरफ छोटे-मोटे ब्रूटल सीन्स भी दिखाए गए हैं जो फिल्म में शाहरुख के किरदार का क्लू भी दे रहे हैं. गाने के टैमों के मुताबिक कोरियोग्राफी बढ़िया है और यही इसे और भी खास बना रही है.
देखें शाहरुख का नया गाना-
फैंस को भाई अरिजीत सिंह-एड शीरन की केमिस्ट्री
किंग के गाने की बात करें तो इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री से ज्यादा तो एड शीरन और अरिजीत सिंह की जोड़ी की प्रशंसा की जा रही है. गाने के बीच में एड शीरन के रैप इसे बेहद खास बना रहे हैं और वेस्टर्न फील दे रहे हैं. लेकिन कुमार के बोल और सचिन-जिगर के संगीत ने इस गाने के देसिपने को भी बनाए रखा है. गाने को चंद घंटे में ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस के पॉजिटिव रिएक्शन्स भी गाने पर आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- एड शीरन, अरिजीत, दीपिका और शाहरुख एक फ्रेम में, ये सिर्फ एक कोलाबोरेशन नहीं है बल्कि ये एक शानदार चार्टबस्टर सॉन्ग की रेसिपी है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- शाहरुख और अरिजीत सिंह तो हमेशा गूजबंप देते हैं.
कब रिलीज हो रही फिल्म?
शाहरुख खान की किंग 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है. फिल्म से शानदार कमाई की उम्मीद है. इसके जरिए शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, राघव जुयाल, अभय वर्मा, आदिल वारसी, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं.

