Superstar Shah Rukh Khan 61st Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद के दम पर अपना मुकाम बनाया है. एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. वैसे तो फैंस उन्हें रोमांस का बादशाह कहते हैं. लेकिन शाहरुख खान की सबसे बड़ी खासियत ही यही है कि उन्होंने रोमांस के इतर और अपनी स्टार पावर से बाहर निकल कई अनकन्वेंशनल रोल्स प्ले किए. इन रोल्स में एक्टर ने बताया कि आखिर क्यों वे इतने खास हैं. चाहें नेगेटिव रोल हो, या कॉमेडी या फिर एक्शन. अपनी रोमांटक छवि के कन्फर्ट जोन से बाहर निकल उन्होंने कई जुदा किरदार निभाए. लेकिन इन किरदारों में उनका अभिनय और निखरकर आया.

अपने करियर के हर पड़ाव पर शाहरुख ने कुछ ऐसे किरदार निभाए जिनकी कल्पना भी उनके फैंस ने नहीं की होगी. ये बात ही शाहरुख खान को स्पेशल बनाती है और दूसरों से अलग भी. जरा सोचिए कि उनकी वर्सेटाइल रेंज कितनी गजब की है कि वे एक तरफ बाजीगर फिल्म में एक सीरियल किलर का रोल प्ले करते हैं. फैन फिल्म में वे एक सनकी फैन का रोल प्ले करते हैं. माई नेम इज खान में उन्होंने एक ऑटिस्टिक शख्स का रोल प्ले किया था. वहीं कभी हां कभी हां में वे एक ऐसे आशिक के रोल में नजर आए थे जो किसी को चाहने के बाद भी अपने प्यार की कुर्बानी दे देता है. आइए शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर मिलते हैं उनके 11 अनकन्वेंशनल किरदारों से.

माया मेमसाब (1993)

ये फिल्म साल 1993 में आई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान का रोल जरा हटकर था. वे लीड रोल में तो नहीं थे लेकिन उन्होंने फिल्म में एक मिस्टीरियस रोल प्ले किया था. वे एक शादीशुदा खूबसूरत औरत के प्यार में पड़ते नजर आए थे. फिल्म में शाहरुख खान के एक्सप्रेशन्स ने उन्हें बाकी सभी किरदारों पर भारी कर दिया था.

बाजीगर (1993)

बाजीगर फिल्म शाहरुख खान की वो फिल्म थी जिसने उन्हें इंडस्ट्री में शुरुआत में ही एक वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर परिचित करा दिया था. कौन सोच सकता है कि स्क्रीन पर रोमांस करने वाला ये एक्टर इतनी सरलता से एक डेंजरस शख्स का रोल प्ले कर सकता है. फिल्म में अपने एक्सप्रेशन्स और मिस्टीरियस रोल से उन्होंने लोगों की धड़कने तेज कर दी थीं.

डर (1993)

डर फिल्म में भी उनका किरदार नेगेटिव ही था. उन्होंने सनी देओल जैसे बड़े सुपरस्टार के सामने अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया था और उनपर भारी भी पड़े थे. पूरी फिल्म में एक पागल प्रेमी के रोल में वे लाइमलाइट लूट ले गए थे. शुरुआत के समय में ही उन्होंने बता दिया था कि वे सिर्फ एक रोमांटिक हीरो बनने नहीं बल्कि इंडस्ट्री पर राज करने के लिए आए हैं.

कभी हां कभी ना (1994)

शाहरुख खान की फिल्म कभी हां कभी ना सिनेमाघरों में तो उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकी थी लेकिन शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी मासूमियत और शरारत भरी एक्टिंग से सभी की नजरें टिका ली थीं. फिल्म में उनकी केमिस्ट्री तो जोरदार थी ही साथ ही पिता का रोल निभाने वाले अंजान श्रीवास्तव संग भी उनकी रिलेशनशिप राफी लेयर्ड दिखाई गई थी.

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan Birthday: आशिक से कातिल तकशाहरुख खान ने कैसे तोड़ी रोमांटिक हीरो की इमेज? 57 की उम्र में पूरा हुआ एक्शन स्टार बनने का ख्वाब

हे राम (2000)

कमल हासन की फिल्म हे राम में शाहरुख खान ने अमजद अली खान का असरदार रोल प्ले किया था. इस रोल में वे एकदम अलग तरह के किरदार में नजर आए थे. ये वो समय था जब उन्होंने पहेली और आशोका जैसी फिल्में भी की थीं जो उनकी रोमांटिक छवि से एकदम विपरीत थीं.

Srk Swades

शाहरुख खान की स्वदेस

स्वदेस (2004)

स्वदेस फिल्म एक्टिंग के लिहाज से शाहरुख खान की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक कही जा सकती है. नासा में काम करने वाला एक शख्स अपने गांव जब आता है तो वहां के हालात, लोगों की पिछड़ी सोच, अज्ञानता और तंगहाली देखकर वहीं रुकने का और उस गांव को संवारने का फैसला लेता है. इस फिल्म में रोमांटिक एंगल भी था. लेकिन एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार इंसान के रोल में शाहरुख खान और भी पसंद किए गए थे.

चक दे! इंडिया (2007)

चक दे इंडिया फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा ही नहीं थी बल्कि एक नेशनल खिलाड़ी के अधूरे सपने के सच होने की कहानी थी. इसमें शाहरुख खान ने एफर्टलेस एक्टिंग की थी. इस फिल्म ने उन्हें दुनियाभर में पॉपुलैरिटी दिलाई थी. साथ ही ये फिल्म इसलिए भी ट्रेंड सेटर मानी जाती है क्योंकि इसके बाद ही देश में हॉकी की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई थी.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड के पीछे से फैंस से मिले, साए की तरह साथ रहे अभिषेक

माई नेम इज खान (2010)

शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान ने भी उन्हें इंटरनेशनल स्टार बनाने में मदद की. इस फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे तो उन्होंने इस फिल्म का ही डायलॉग बोला था. वहीं इस फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया है.

फैन (2016)

शाहरुख खान ने कुछ फिल्मों में डबल रोल भी प्ले किए हैं. इसमें फैन फिल्म का जिक्र बहुत जरूरी है. इस फिल्म में शाहरुख ने एक बड़े सुपरस्टार और उसी की शक्ल सा दिखने वाले एक सनकी फैन का रोल प्ले किया था. दोनों ही रोल में उन्होंने खुद को काफी अच्छे से डिफ्रेंसिएट किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी थी.

Srk Dear Zindagi

डियर जिंदगी (2016)

शाहरुख खान ने डियर जिंदगी फिल्म में डॉक्टर जहांगीर खान का रोल प्ले किया था. वे इस फिल्म में एक मनोवैज्ञानिक और लाइफ कोच की भूमिका में नजर आए थे. फिल्म में उनकी एक्टिंग का और किरदार का असर इतना तगड़ा था कि एक्सटेंडेड कैमियो के बाद भी वे और उनके संदेश पूरी फिल्म में छाए रहते हैं.

जीरो (2018)

जीरो फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने शख्स का रोल प्ले किया था. फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं. फिल्म में वे बउआ सिंह के रोल में नजर आए थे. इस रोल में एक्टर ने एक अमीर घर के मजाकिया शख्स का रोल प्ले किया था जो कद-काठी से बहुत छोटा होता है लेकिन वो बड़े सपने देखता है. ये एक इंस्पिरेशनल फिल्म थी जिसमें रोमांटिक एंगल भी था.