Jailer 2 Box Office Record: रजनीकांत की जेलर 2 हर दिन कुछ ना कुछ कमाल कर के दिखा रही है. फिल्म की रिलीज को 3 हफ्ते होने जा रहे हैं लेकिन फिल्म की कमाई का फ्लो अभी भी बरकरार है. अब फिल्म ने बॉलीवुड की सक्सेसफुल पीरियड ड्रामा फिल्म छावा को भी लगभग पीछे छोड़ दिया है. 18 दिन की कमाई आने तक ही फिल्म ने विकी कौशल की छावा के बराबर कमाई कर ली थी. मतबल 19वें दिन की शुरुआत के साथ ही ये फिल्म अब छावा से आगे निकल गई है और इसी के साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास की 16वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

वीकडेज में इस फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं जा रहा था. लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने बड़ा कमाल कर के दिखा दिया है. साथ ही जेलर 2 अब 800 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली तमिल इंडस्ट्री की पहली फिल्म भी बन गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म के सामने आगे कौन-कौन सी चुनौतियां हैं.

जेलर 2 ने विकी कौशल की छावा को पछाड़ा

आईएमडीबी की रिपोर्ट्स की मानें तो विकी कौशल की छावा का लाइफटाइम कलेक्शन 807.91 करोड़ रुपये का था. इसके जवाब में जेलर 2 ने 18 दिनों में ही 807.25 करोड़ की कमाई कर ली है. 18 तारीख तक फिल्म छावा से सिर्फ 66 लाख रुपये से पीछे थी. इसका मतलब कि खबर लिखे जाने तक और 19वें दिन की कमाई के पहले शो में ही ये फिल्म छावा से आगे निकल गई है. वीकडेज में भी फिल्म औसतन 5 करोड़ रुपये कमा ले जा रही है. ऐसे में अब ये फिल्म देश की 16वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी भी बन गई है. फिल्म के पास अभी भी समय है और आने वाले वक्त में ये फिल्म और भी कुछ हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज का खेल तमाम कर सकती है.

ये भी पढ़ें- डर, स्वदेस से जीरो तक स्टार इमेज की परवाह किए बिना Shah Rukh Khan ने की ये 11 फिल्में

किन फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है जेलर 2?

जेलर 2 की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में आने वाले वक्त में 3 मूवीज को अपना टारगेट बना सकती है. इसमें सबसे पहला नंबर ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 का है जिसने आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक 853 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे. वहीं श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 भी जेलर 2 के निशाने पर है जिसका कुल कलेक्शन IMDb की रिपोर्ट्स के मुताबिक 857.15 करोड़ रुपये का है. इसके अलावा फिल्म आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ना चाहेगी जिसने लाइफटाइम कलेक्शन के तौर पर 875.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी.